अपना विद्यालय की बेटियों ने किया कमाल, खेलो इंडिया विमेंस वुशु लीग में जीते 6 पदक
अपना विद्यालय की बेटियों ने किया कमाल, खेलो इंडिया विमेंस वुशु लीग में जीते 6 पदक
मुज़फ़्फ़रपुर : खेलो इंडिया विमेंस वुशु लीग का आयोजन राज्य की राजधानी पटना में किया गया, जिसमें अपना विद्यालय, ग्लोबल स्कूल, रूपौली, सरैया, मुज़फ़्फ़रपुर की मेधावी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए।
विद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी (42 किलो वर्ग), दीपिका कुमारी (32 किलो वर्ग), प्रीति कुमारी (39 किलो वर्ग) और अनामिका कुमारी (28 किलो वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। वहीं अनन्या कुमारी (22 किलो वर्ग) ने रजत पदक तथा श्रुति कुमारी (26 किलो वर्ग) ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय, अपने माता-पिता और कोच शिव प्रसाद साह का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एवं पूर्व मुखिया जीतेन्द्र कुमार राजू ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे मुज़फ़्फ़रपुर जिले के लिए गर्व का क्षण है। हमारी बेटियाँ खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़कर समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।”
